logo

जो पहले एक दूसरे का चेहरा नहीं देखते थे आज हमारी शक्ति के कारण महागठबंधन कर रहे: नितिन गडकरी 

niti.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बात करते हुए राहुल गांधी पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातें लोगों को समझ नहीं आतीं। हास्‍यास्‍पद बातें करते हैं। उन्होंने राहुल को सलाह दी कि बातें भी ऐसी वैलिड करो कि लोग भी समझ सकें कि उनमें दम है। I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि वे अस्तित्‍व की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारी मजबूती देखकर ये दुर्बल लोग एक जगह इकट्ठा आए हैं। मरता क्‍या नहीं करता। गडकरी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटों में बढ़ोतरी होगी। इंडिया गठबंधन हमारी वजह से बनी है पहले जो एक-दूसरे का चेहरा नहीं देखते थे, साथ बैठकर चाय नहीं पीते थे, वो हमारी शक्ति के कारण एक साथ हो रहे हैं। 

राजनीति में यह चलता रहता है लोग आते हैं जाते हैं


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राहुल गांधी पर खूब हमला बोला। दरअसल राहुल ने पिछले दिनों कहा था कि राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने देश की संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। इसपर गडकरी ने कहा कि यह 100 परसेंट गलत बात है।'ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप को गडकरी ने सिरे से नकारा। उन्होंने कहा 'जो पाप करेगा, वो भोगेगा। 'हमारे पास ईको फ्रेंडली साबुन है! राजनीति में लोग आते हैं, जाते हैं। ये सब चलता ही रहता है। चुनाव में जीतने की राजनीति ही इंपॉर्टेंट होती है, जो जीतता है वही सिकंदर होता है। कभी-कभी अलायंस में पार्टनर लेने पड़ते हैं। ताकत बढ़ानी पड़ती है। हम भी ताकत बढ़ाते हैं।